हमारी हाल की गतिविधियों और कार्यक्रमों की झलक तस्वीरों के माध्यम से।
मा. ओमप्रकाश राजभर जी उत्तर प्रदेश के एक प्रखर, संघर्षशील और जनप्रिय नेता हैं, जिन्होंने जीवन भर वंचित, पिछड़े, दलित और गरीब तबके के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका जन्म 15 सितंबर 1962 को उत्तर प्रदेश के फत्तेपुर गांव (वाराणसी/आजमगढ़ ज़िला) में हुआ। उन्होंने इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की और युवावस्था से ही सामाजिक असमानता, जातीय भेदभाव और शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाने लगे।
वर्ष 2002 में उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की स्थापना की, जिसका उद्देश्य राजा सुहेलदेव के आदर्शों को आधार बनाकर पिछड़े वर्ग को राजनीतिक ताकत दिलाना था। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन कर जहूराबाद से विधायक जीत दर्ज की और योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री (पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) बने।
नीतियों को लागू करना, संसाधनों का प्रबंधन करना ।
युवाओं के हितों और विकास के लिए काम करता है।
महिलाओं की सुरक्षा, समानता और सम्मान सुनिश्चित करना।
किसानों के लिए राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार।
छात्रों, कर्मचारियों और समुदाय के कल्याण के लिए नीतियों का कार्यान्वयन।
अनुसूचित जाति समुदाय के उत्थान हेतु योजनाओं का प्रचार-प्रसार।
सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करना।
अल्पसंख्यक समुदायों को शैक्षणिक, वित्तीय और सामाजिक सहायता।
अनुसूचित जनजातियों के अधिकारों और कल्याण की रक्षा।
डिजिटल और आईटी से जुड़े कार्यों का प्रबंधन।
नई सोच और नीति निर्माण में योगदान देना।
अदालत में वकालत कर लोगों के हितों की रक्षा करना।
हमारा मिशन है जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना और समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाना।
हमारा विज़न है एक मजबूत, पारदर्शी और न्यायपूर्ण व्यवस्था का निर्माण, जहाँ हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो।
हमारे मूल्यों में सत्यनिष्ठा, जनता के प्रति समर्पण और लोकतांत्रिक आदर्शों का पालन प्रमुख है।
हर वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, जनता को सशक्त बनाना और संगठन को मज़बूत करना हमारा लक्ष्य है। यही है हमारा संकल्प।
हमारी हाल की गतिविधियों और कार्यक्रमों की झलक तस्वीरों के माध्यम से।